सोनम ने सेलिब्रेट किया ब्वॉयफ्रेंड का बर्थडे, दिया खास तोहफा
मुंबई। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाईफ और फैशन को लेकर चर्चा में रहती है। एक बार फिर सोनम की पर्सनल लाइफ खबरों में है। इस बार सोनम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के बर्थडे को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। इन दिनों सोनम आनंद के साथ यूएस में हॉलीडे मनी रही हैं।
अभी पिछले ही महीने सोनम आनंद अहूजा ने उनका बर्थडे बड़े धूमधाम से मनाया था। अब जब सोनम की बारी आई तो उन्होंने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने ब्वॉयफ्रेंड का जन्मदिन उन्होंने न्यूयॉर्क में बड़े ही शानदार तरीके से मनाया।
मुलाकात निगेल सिलवेस्टर से
सोनम ने आनंद को उनके बर्थडे पर एक शानदार तोहफा दिया है। आनंद को साइकलिंग का बहुत शौक है इसलिए सोनम ने उन्हें गिफ्ट में एक साइकिल दी है। इतना ही नहीं सोनम ने आनंद की मुलाकात साइकलिस्ट निगेल सिलवेस्टर से करवाई।
यह भी पढ़ें : आलिया की मां ने दिए अनुपम खेर को टिप्स, किया ट्वीट
सोनम ने इंस्टाग्राम पर आनंद, निगेल के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि नई बाइक के साथ बर्थडे बॉय। उन्होंने निगेल को हेल्प करने के लिए शुक्रिया भी कहा। सोनम के इंस्टाग्राम का जवाब देते हुए आनंद ने भी सोनम को थैंक्यू करते हुए लिखा कि “बेस्ट बर्थडे गिफ्ट”।
यह भी पढ़ें : #ICW 2017 के रैंप पर हिट हुई आलिया-रणवीर की केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें
हर जगह दोनों दिखे साथ
सोनम लगातार अपने वकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन दोनों को मीडिया ने कई बार साथ देखा है। आनंद को सोनम के फैमिली इवेंट्स में भी साथ देखा गया है। हाल ही में सोनम दिल्ली अपनी फिल्म ‘नीरजा’ के लिए नेशनल अवॉर्ड लेने आई थी। उस समय उनके साथ उनके पापा अनिल कपूर के साथ आनंद भी मौजूद थे।
नज़र आएंगी संजू बाबा की बायोपिक में
आपको बता दें कि जल्द ही सोनम, संजय दत्त की बायोपिक में नजर आएंगी। इसमें सोनम के साथ रणबीर कपूर, परेश रावल, मनीषा कोइराला, दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और विकी कौशल भी हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सोनम, संजय दत्त की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। इसके अलावा सोनम ‘पैडमैन’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ में भी लोगों का मनोरंजन करती दिखेंगी।