सावधान ! घर में लगी तस्वीरें या सीनरी बिगाड़ सकती है आपकी आर्थिक स्थिति, जानें बचने के उपाय
हर घर में हमें तस्वीरें, कैलेंडर, पोस्टर आदि दीवारों पर लगे मिलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी गलत दिशा आपके जीवन को अर्थिक रूप से कमजोर कर सकती है। वास्तुशास्त्र में इन सब छोटी- छोटी बातों की जानकारी दी हुई है कि हमें किन स्थानों पर तस्वीरें लगानी चाहिए और कहां नहीं। आइए जानते है, इसके बारे में…

घर में ये तस्वीरें न लगाए
- अगर एक जंगली जानवर आक्रामक मुद्रा में हो, तो ऐसी तस्वीर लगाने से परहेज करें।
- घर में कभी भी युद्ध खतरनाक हथियारों, भूस्खलन जैसी आपदाओं व नुकीले वृक्षों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
- भूलकर भी नैऋत्य ( दक्षिण-पश्चिम के मध्य) में झरने या नदी या जल से संबंधित चित्र न लगाएं।
- घर में अपनी चिंतित या चिंतन करते हुए या उदास मुद्रा वाली तस्वीर न लगाएं, इससे आपके कमरे में हताशा का वातावरण बनेगा।
तस्वीरों की सही दिशा
- अगर आप फल, फूल और हरे- भरे वृक्षों की तस्वीरे लगाना चाहते हैं, तो इन्हे पूर्व या उत्तर की दीवार में लगाए। ये तस्वारें धन और संपन्नता लाने वाली मानी जाती है।
- अगर आप पहाड़, इमारत या स्टैचू की तस्वीर लगाना चाहते हैं, इसके लिए दक्षिण और पश्चिम की दीवार सही रहेगी। अगर ऐसी तस्वीरें उत्तर की दीवार पर लगा दी जाये तो पैसे की तंगी होने लगती है।
- कई बार लोग कमरे में अपनी तस्वीर लगाना पसन्द करते हैं, इससे भी उन्हें ताकत मिलती है पर आप हमेशा अपनी हंसती-खिलखिलाती हुई तस्वीर ही लगाएं इससे आप को भी ऊर्जा मिलेगी।
- मृत सदस्यों की तस्वीर नैऋत्य यानी दक्षिण पश्चिम के मध्य लगानी चाहिए। पितरों का स्थान यहीं पर माना गया है।
- यदि आप घर में प्राकृतिक दृश्य वाली तस्वीरें लगाते है, तो वह पूरे घर में सकारात्मक वातावरण बनाएंगी।
- अगर शयनकक्ष में लगाई गई तस्वीर सकारात्मक संदेश देती हो, तो यह पूरे परिवार के लिए शुभ संकेत माना जाता है। इसलिए शयनकक्ष में अपने प्रिय लोगों की तस्वीर ही लगाना ठीक माना जाता है। ये तस्वीरे आपको हमेशा सकारात्मक ऊर्जा देती है।