साढ़े तीन फिट के मोहम्मद रेहान की हुई शादी, दुल्हन को देख सभी हुए हैरान

दो फिट के शामली के अजीम भले ही शादी के लिए फरियाद कर रहे हो मगर संभल के साढ़े तीन फिट के मोहम्मद रेहान इस मामले में खुशकिस्मत रहे हैं। रेहान दूल्हा बने और दुल्हन लेने को रामपुर के शाहबाद में बारात लेकर रवाना हुए। शामली के दो फिट के अजीम की तर्ज पर संभल के चमन सराय के मोहम्मद रेहान हैं। जिनकी लंबाई साढ़े तीन फिट है। रेहान भी बरसों से शादी का इंतजार कर रहे थे जो पूरा हो गया।

रामपुर जनपद के शाहबाद में तीन फिट की लड़की से रेहान की शादी हुई। दुल्हन लेने निकले रेहान की बारात में बैंड बाजा गाड़ी सब है बाराती भी उनके साथ हैं। रेहान की बारात को देखने को जहां बच्चे भी उमड़े हैं। वहीं रेहान ने इस दिन को बहुत खुशी वाला बताया है, लोग सोशल मीडिया और फोन पर भी उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।

एक बात तो अब करीब करीब तय है जहां साढ़े तीन फिट के रेहान की बारात देखने को लोग उमड़े हैं उससे ज्यादा लोग उस समय भी उमड़ने की उम्मीद है जब वे तीन फिट की दुल्हन लेकर लौटेंगे। वहीं रेहान की शादी संभल में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल रेहान अजीम के मुकाबले बाजी मारते नजर आ रहे हैं।

LIVE TV