सपना चौधरी ने हरियाणवी सॉन्ग पर मटकाई कमर, फैंस का लूटा दिल, देखें- वीडियो

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का फिर से एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरियाणवी सॉन्ग ‘बलम ऑल्टो पर डांस से धमाल मचा रही हैं। सपना चौधरी का यह वीडियो उनके किसी स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान का है। वीडियो में सपना चौधरी अपने यूनिक अंदाज में डांस करती दिख रही हैं।

सपना चौधरी के इस डांस वीडियो की यूट्यूब पर धूम मची हुई है। उनका ये वीडियो भले ही थोड़ा पुराना हो, लेकिन इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। वीडियो को 89 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे नुपूर हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। सपना चौधरी का ‘बलम ऑल्टो’ गाना साल 2020 में रिलीज हुआ था। इसमें उन्होंने डांस के साथ-साथ जबरदस्त एक्टिंग भी की थी।

सपना चौधरी का नाम अब पूरे देश में विख्यात हैं। वो एक्टिंग के अलावा पूरे देश में स्टेज शो करती हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड में भी सपना डेब्यू कर चुकी हैं। सपना चौधरी के हाल ही में उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं और कई कतार में हैं। सपना चौधरी ने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे वो हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढती चली गई।

LIVE TV