श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है और कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने और बदली छाई रहने की संभावना है।
लेह में सबसे कम तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। कारगिल में तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम और गुलमर्ग दोनों जगह तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
चेहरे पर जले के निशानों से निजात दिलाएगा ये ‘सिलिकॉन मास्क’
जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री, कटरा में 10.4 डिग्री, बटोटे में 5.3 डिग्री, बनिहाल में 1.7 डिग्री और भदरवाह में 4.2 डिग्री दर्ज हुआ।