
रायबरेली। रायबरेली के लालगंज में लगी कांग्रेस की होर्डिंग से बवाल मच गया है। इस होर्डिंग में माँ दुर्गा को राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी के पैरों के नीचे लगाया गया है। होर्डिंग को कांग्रेसी नेता कांग्रेसी नेता रवींद्र सिंह ने लगवाया है। विवाद बढ़ता देख होर्डिंग को उतार दिया गया।
यह भी पढ़ें: भारत के पैरों में गिरेगा पाकिस्तान, पीएम मोदी ने उठाया बड़ा कदम
रवींद्र सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि ये गलती प्रिंटिग प्रेस की तरफ से हुई है। हमें जैसे इस बात का पता चला, हमने वैसे ही इस होर्डिंग को हटा दिया। वहीं दूसरी तरफ माँ दुर्गा के अपमान से नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडे ने इसे घृणित कार्य बताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि होर्डिंग लगवाने वालों पर पार्टी कार्रवाई नहीं करती तो भाजपा आंदोलन छेड़ेगी।
यह भी पढ़ें: डायल-100 परियोजना के लिए खरीदे गए 3200 वाहन
बता दें कि कांग्रेस ने इस विवादित होर्डिंग को नवरात्री और दीपावली की बधाई देने के लिए बनवाया था। राहुल गांधी इस वक्त उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा कर रहे हैं। और अभी इस मामले में उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।