लड़की- मेरे होंठ कितने खराब हैं…
डॉक्टर- प्लास्टिक सर्जरी करा लो।
लड़की- कितने पैसे लगेंगे?
डॉक्टर- छह लाख रुपये
लड़की- अगर प्लास्टिक मैं खुद ला दूं तो??
डॉक्टर- फेवीकोल भी लेती आना,
फ्री में चिपका दूंगा !!!
जोक्स 2
पप्पू अपना लेसन
याद करके नहीं आया।
टीचर- अपना लेसन
याद क्यों नहीं किया ?
पप्पू- जी मैम, कल रात
को जैसे ही पढ़ने बैठा,
लाइट चली गई।
टीचर- तो फिर लाइट
नहीं आई क्या ?
पप्पू- आई, पर फिर से
जैसे ही पढ़ने बैठा
फिर चली गई।
टीचर- अरे तो फिर
लाइट नहीं आई क्या?
पप्पू- आई थी, पर मैं फिर
इस डर से पढ़ने नहीं बैठा
कि फिर से ना चली जाए !!!
जोक्स 3
जॉब करते बीमार पति से
उसकी बीवी बोली- इस बार
किसी जानवर के डॉक्टर
को दिखाओ,तभी आप
ठीक होगे।
पति ने पूछा- वो क्यों?
बीवी–
1) रोज सुबह मुर्गे की तरह
जल्दी उठ जाते हो|
2) घोडे की तरह भाग
कर ड्यूटी चले जाते हो।
3) गधे की तरह दिन भर
काम करते हो।
4) लोमडी की तरह इधर उधर
से इनफोरमेशन बटोरते हो।
5) बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों
के इशारों पर नाचते हो।
6) घर आ कर परिवार पर कुत्ते
की तरह चिल्लाते हो।
7) और फिर भैंस की तरह
खा कर सो जाते हो।
इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या
खाक ठीक कर पायेगा??