
हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र काफी ज्यादा महत्व रखता है। वास्तु के हिसाब से चलने से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। लेकिन वास्तु दोष (Vastu Dosh) से सकारात्मक ऊर्जा नकारात्मकता ऊर्जा में बदल जाती है। वास्तु दोष हमारे जीवन में पैसों की तंगी, बीमारियों और दुख-दर्द लेकर आता है। ऐसे में वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय हमें रोजना करने चाहिए। आइए जानते हैं किन घरेलु उपाय से आप वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं…

रोज सुबह धोएं घर की देहरी
- हमें प्रतिदिन मुख्य द्वार और खिड़कियां खोल देनी चाहिए।
- इसके बाद मुख्य द्वार की दहलीज को चुटकी भर हल्दी मिले पानी से धोएं।
- ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन वर्षा करती हैं।

दरवाजे पर बनाएं स्वास्तिक
- रोज सुबह दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं।
- साथ में शुभ-लाभ भी लिख दें।
- इससे घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

कपूर जलाएं
- रोज सुबह-शाम घर में कपूर जलाएं और इसे पूरे घर में घुमाएं।
- सकारात्मकता लाने का यह अचूक उपाय है।
नोट:- इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं- LiveToday इनकी पुष्टि नहीं करता है.