
REPORTER- KULLDEEP
झांसी: झांसी सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता अभियान पर निकले रायल इनफील्ड क्लब के सदस्य शैलेश कुलकर्णी के नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
शैलेश ने यहां विविध कार्यक्रमों में हिस्सा लिया इसके बाद वह शिवपुरी रोड पर स्थित पीयूष रावत के रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल के शोरूम पर भी गए। वहां से उन्होंने किले का भी भ्रमण किया। इस दौरान शैलेश लोगों से प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करने की अपील करते रहे उन्होंने लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान लोगों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
शैलेश ने बताया कि अपने अंतरराष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत उन्होंने 30 अक्टूबर से इस यात्रा की शुरुआत की है वह भारत भूटान और नेपाल की यात्रा पर हैं 30 अक्टुबर 2019 से अपने अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत तीन देश भारत, भूटान और नेपाल की यात्रा पर हैं।
इस अभियान की शुरुआत उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल से महाराष्ट्र के परभणी क्षेत्र से की थी उन्होंने वहां से नागपुर वा सागर होते हुए आज मैं झांसी पहुंचे। इसके पूर्व बिजली स्थित रूद्र ढाबा पर उनका स्वागत रॉयल इनफील्ड क्लब के स्थानीय सदस्य शेलेश तिवारी और पीयूष रावत के साथ अन्य नागरिकों ने किया। इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास द बुड्स हेरीटेज स्कूल में हुए स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने स्कूली बच्चों को प्लास्टिक से नुकसान के बारे में जानकारी दी।
खोई पहचान पाने के लिए कांग्रेस पार्टी करेगी ये काम, अर्थव्यस्था पर सरकार को घेरा
यहां से वे रॉयल इनफील्ड बुलेट के आवास विकास स्थित शोरूम त्रिवेणी इंटरप्राइजेज पहुंचे। यहां से उनके साथ क्लब के अन्य सदस्य भी शामिल रहे। वहां से वह बाईक रैली के रूप में महारानी लक्ष्मीबाई पार्क गए, जहां वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजली देने के बाद झांसी दुर्ग के मुख्य द्वार पर राष्ट्रगान हुआ। यहां पर लांयस क्लब के सदस्य ने उनका स्वागत किया।