देखिये ये है दुनिया की सबसे बड़ी तोप, एक गोले में उड़ा सकती है पूरा पाकिस्तान…
भारतीय राजा-महाराजाओं का इतिहास, उनकी विरासत और शानो- शौकत बेहद दिलचस्प है, उनके अस्त्र-शस्त्रों भी खास थे। आज भी महलों में राजा-महाराजाओं की शस्त्र जैसे तीर, भाले, बंदूकें और तोपें देखी जा सकती है।
अब बात तोपों की हो रही है तो आज हम एक ऐसी तोप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे।
दरअसल ये तो हमारे हिन्दुस्तान में ही है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह एशिया की सबसे बड़ी तोप है। यह तोप जयपुर में जयगढ़ किले पर रखी जयबाण तोप है जो एशिया में सबसे बड़ी तोप मानी जाती है।
इस तोप के बारे में कहा जाता है कि इसके गोले से शहर से 35 किलोमीटर दूर एक गांव में तालाब बन गया था। आज भी यह तालाब मौजूद है और गांव के लोगों की प्यास बुझा रहा है।
इतिहास कारों के मुताबिक, अरावली की पहाडिय़ों पर बना जयगढ़ दुर्ग का निर्माण 1726 में हुआ था। विश्व की सबसे बड़ी यह तोप जयगढ़ किले के डूंगर दरवाजे पर रखी है, इसका कुल वजन 50 टन है। जयबाण तोप की नली से लेकर अंतिम छोर की लंबाई 31 फीट 3 इंच है।
यहाँ छिपा है गणेश जी का कटा हुआ सर, जो बनेगा सारी दुनिया के खात्मे का कारण…
जानकार कहते हैं कि 35 किलोमीटर तक मार करने वाले जयबाण तोप को एक बार फायर करने के लिए 100 किलो गन पाउडर की जरूरत होती थी।
जयबाण तोप को पहली बार टेस्ट-फायरिंग के लिए चलाया गया था तो जयपुर से करीब 35 किमी दूर स्थित चाकसू नामक कस्बे में गोला गिरने से एक तालाब बन गया था।