
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सपा-बीजेपी पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यूपी में अपराध नियंत्रण की व्यवस्था फेल हो चुकी है। अखिलेश यादव की सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त नहीं कर पा रही है। यूपी में बसपा ने कई बार राष्ट्रपति शासन की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने यूपी में कानून-व्यवस्था सुधारने की बात कही थी। लेकिन केन्द्र सरकार ने यूपी के लिए अभी तक कुछ नहीं किया। केन्द्र सरकार यूपी की अखिलेश यादव सरकार के खिलाफ एक्शन तक नहीं ले रही है।
मायावती ने कहा कि भाजपा की रैलियाें में भीड़ नहीं जाती। टिकट देने का आश्वासन देकर रैली में भीड़ बुलाई जाती है। यूपी में भाजपा की हवा नहीं चल रही, बल्कि यूपी में जिसकी हवा चल रही है, उससे भाजपा घबराई हुई है।
मायावती ने आरोप लगाया कि उत्तराखण्ड में बीजेपी ने गैरकानूनी काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा घिनौनी राजनीति कर रही है। उसे बिहार से सबक लेना चाहिए। जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। मायावती ने कहा कि भाजपा ने किसानों के लिए भी कुछ नहीं किया। केन्द्र सरकार को गरीबों को 15-20 लाख देकर मदद करनी चाहिए।
यूपी में बसपा
माया ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी ने कहा था कि देश का काला धन जो विदेशों में जमा है, उसे हम सरकार बनने के 100 दिन के अंदर वापस लाएंगे. उसमें से गरीब परिवारों को 15 लाख रुपए देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यूपी में बसपा कमजोर नहीं पड़ी है। कार्यकर्ता पार्टी के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।