मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का अंतिम संस्कार आज, बीजेपी ने रद्द किये सभी जरूरी कार्यक्रम…

गोवा और दमन के प्रधान पादरी फिलिप नेरी फेर्राओ ने एक शोक संदेश में कहा, ‘‘इस राज्य में चर्च के पदाधिकारियों के लिए उनके (परिकर) मन में जो सम्मान था, हम उसके लिए उनके आभारी हैं।’’
थोड़ी देर में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का अंतिम संस्कार आज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा जा सकते हैं।
भाजपा विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भाजपा और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन के बाद आज सोमवार को सीईसी सहित भाजपा के सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के अंतिम संस्कार में आज शाम गृह मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे किया जाएगा। इससे पहले सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक परिकर के पार्थिव शरीर को पणजी स्थित भाजपा कार्यालय में विशिष्ट व्यक्तियों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
यहां से उनके पार्थिव शरीर को कला अकादमी लाया जाएगा, जहां आम जनता को अपने नेता को श्रद्धांजलि देने का मौका मिलेगा।
शाम 4 बजे कला अकादमी से मीरामार तक परिकर की अंतिम यात्रा निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
LIVE TV