भारत नेपाल सीमा बंद होने से बढ़ गयी इन चीजों की कीमत

भारत नेपाल की सीमाएं बंद होने के बाद दोनों ही देशों के बाजारों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। नेपाल सरकार की ओर से अपने नागरिकों को भारत में जाने पर रोक लगा दी गयी है। वहीं भारत के क्षेत्रों में भी नेपाल के लोगों के जाने पर रोक जारी है।

दोनों देशों के बीच जारी रोक के चलते नेपाल में खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। देशों के बीच जारी रोक के चलते नेपाल में नमक का भाव 100 रुपये किलो पहुंच गया है जबकि सरसों तेल की कीमत 250 रुपये प्रति लीटर पहुंच गयी है। आपको बता दें कि सामान्य दिनों में नेपाल और भारत के बीच तकरीबन 4.21 बिलियन डॉलर का व्यापार होता है। इसके अलावा घोषित व्यापार से 10 गुना ज्यादा अघोषित व्यापार होता है। लेकिन सीमाएं बंद होने से इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें… राहुल गांधी पर हमलावर हुए अमित शाह, कहा- संसद में चर्चा को तैयार

LIVE TV