लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विनय कटियार ने प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया है। कांग्रेस की लिस्ट का जिक्र करते हुए कटियार ने कहा कि उनसे (प्रियंका) ज्यादा बहुत सी सुंदर महिलाएं हैं जो स्टार कैंपेनर हैं। दरअसल, कांग्रेस की स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। इसपर पत्रकार ने उनसे राय लेनी चाही थी। इसपर कटियार खूबसूरती का जिक्र करने लगे।
#WATCH: BJP MP Vinay Katiyar's remark on Priyanka Gandhi, says "unse jyada bohut si sundar mahilayen hai jo star campaigner hain" #UPpolls pic.twitter.com/7eo2CYUvLf
— ANI UP (@ANINewsUP) January 25, 2017
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 24 जनवरी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। लिस्ट में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद का भी नाम है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का भी नाम लिस्ट में है। इसके अलावा शीला दीक्षित, मीरा कुमार, सुशील कुमार शिंदे, प्रियंका गांधी वाड्रा का भी नाम है।
समाजवादी पार्टी से गठबंधन ना होने तक शीला दीक्षित को कांग्रेस ने अपना सीएस चेहरा बनाया था। लिस्ट में कुल 40 नामों को शामिल किया गया है। उत्तरप्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी का चुनाव सात चरणों में होगा। उसके नतीजे 11 मार्च को आएंगे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन किया है। इसमें सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं।