फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर छाए बॉलीवुड के नए लवबर्डस
मुंबई। बॉलीवुड में हर नई फिल्म के साथ एक नई प्रेम कहानी सुर्खियों में आती रहती है। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन का नाम भी उनमें से एक है। बॉलीवुड के नए लवबर्डस के रूप में पहचाने जाने वाला ये जोड़ा आज कल हर तरफ छाया हुआ है। फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर इस बॉलीवुड के नए लवबर्डस को ही जगह मिली है।
सुशांत और कृति आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म राब्ता के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच की सिजलिंग केमेस्ट्री किसी से छिपी नहीं है। अक्सर दोनों साथ में लंच डेट पर देखें जाते है तो कभी गर्मी के मौसम के गन्ने के जूस का मजा लेते नजर आते हैं। फिल्म के दौरान लिंक-अप की खबरें तो आम बात होती हैं लेकिन इन दोनों के बीच की केमेस्ट्री तो कुछ और ही कहानी बयां करती है। हालांकि सुशांत ने इन सभी खबरों को अफवाह का नाम देते हुए नकार दिया है।
कुछ देर पहले फिल्मफेयर के ऑफिशियल अकाउंट से सोशल मीडिया पर मैगजीन नया कवर पेज शेयर किया गया है। फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर भी दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री साफ नजर आ रही है। मैगजीन के कवर पेज पर दोनों की तस्वीर को ‘लेटेस्ट लवबर्डस’ का नाम दिया गया है। तस्वीर में सुशांत और कृति की जोड़ी काफी हॉट लग रही है। कवर पेज पर सुशांत शर्टलेस, 6 पैक ऐब में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कृति ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।
सुशांत और कृति की फिल्म ‘राब्ता’ अगले महीने 9 जून को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में दोनों की केमेर्स्टी देखने लायक होगी।