
मुंबई। बॉलीवुड में एक ऐसा सीरियल किसर है जो अभिनेत्रियों के साथ मेल एक्टर्स और डायरेक्टर्स को भी किस करने लगता है। ये सीरियल किसर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड का एक जाना माना अभिनेता है। इस अभिनेता ने पर्दे के साथ अपनी रियल लाइफ में भी अपने इस टैलेंट का लोहा मनवा लिया है।
बॉलीवुड का सीरियल किसर
हालांकि अभी तक बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को बॉलीवुड का सीरियल किसर कहा जाता था लेकिन इस अभिनेता ने उनके सभी रिकार्ड्स चकनाचूर कर दिए हैं। क्योंकि ये अभिनेता किस करते टाइम ये भी नहीं देखता की ये जिसको किस कर रहा है वो कोई लड़का है या लड़की।
यह भी पढ़े :-हॉट हुई टीवी की संस्कारी बहू, इंटरनेट पर शेयर किए ‘वो’ वाले फोटोज
हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि इस नए सीरियल किसर को किसी ने खुद को किस करने से रोकने की कोशिश भी नहीं की।
अब आप सोच रहे होंगे की आखिर कौन है बॉलीवुड का नया सीरियल किसर? तो बता दें हम बात कर रहे है बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की।
रणवीर के लिए करण जौहर को किस करना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि करण को रणवीर ही क्या बॉलीवुड का हर स्टार किस करता है।
जिस तरह रणवीर परीणिती को किस कर रहे हैं उससे लगता है कि परी उनसे गुस्सा हो जाएंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। क्योंकि बॉलीवुड का हर सितारा रणवीर की आदत से वाकिफ हैं।
रणवीर ने अपने से कई साल बड़े अनिल कपूर को भी नहीं छोडा और उन्हें किस कर लिया। बता दें अनिल कपूर रणवीर सिंह के मौसा हैं।
बॉलवुड की लाइमलाइट से दूरी रखने वाले संजय लीला भंसाली भी रणवीर के किस से खुद को नहीं बचा पाए। संजय लीलाभंसाली के साथ रणवीर दो सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं और अब उनके साथ पदमावती भी करने जा रहे हैं।