

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार अभियान को चीते की रफ्तार से भी ज्यादा तेजी से आगे बढ़ा रहीं हैं। सभी पार्टियां बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां करते, एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप का खेल खेलते, एक दूसरे पार्टी को नीचा दिखाते हुए जनता को लुभाने में लग गयीं हैं।
इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक एवं यूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के कैमूर जिले में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। और कैमूर जिले के रामगढ सीट से आज अपने प्रचार का आगाज किया।

योगी आदित्यनाथ ने रैली की शुरुआत भगवान राम और माता सीता से की। जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा ,मैं भगवान राम की जन्मभूमि से आया हूँ। बिहार और यूपी का सम्बन्ध चोली दामन का है। त्रेतायुग में रामगढ को महर्षि विश्वामित्र ने अपनी तपस्थली के लिए चुना था।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नितीश कुमार का साथ सोने पर सुहागा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना से देश को बचाया गया। कोरोना काल में सही वक़्त पर सही फैसले लिए गए।
सीएम योगी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा ,बिहार लगातार विकास की तरफ बढ़ रहा है। पीएम और सीएम के नेतृत्व में राज्य में कई योजनायें चलाई जा रहीं है,जिसका फायदा राज्य की जनता को मिल रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें मिल कर काम कर रही हैं। गरीबों के लिए हर योजना की शुरुआत बिहार से हुई हैं।
उत्तर प्रदेश के सीएम ने बिहार की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा,हम लोग विकास की बात करते हैं,लेकिन वो लोग जाति की बात करते हैं। हम देश की बात करते हैं, वो परिवार की बात करते हैं। हम लोग सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं, तो वो लोग देश के संसाधनों पर एक विशेष समुदाय के अधिकार की बात करते हैं।
योगी ने कहा, पीएम मोदी ने गरीबों को मकान दिए। इस दौरान उन्होंने किसी का धर्म या जाति नहीं देखी। लोगों को बिजली कनेक्शन दिए गए। आयुष्मान योजना का लाभ हर भारतीय को मिल रहा है। रसोई गैस के मुफ्त कनेक्शन दिए गए हैं।
योगी ने सम्बोधित करते हुए आगे कहा, बिहार के सामने एक तरफ विकास का गठबंधन है, वहीँ दूसरी तरफ भेदभाव वाला गठबंधन है। अब सही गठबंधन का साथ चुनना है। कांग्रेस के एजेंडे में विकास कभी नहीं रहा है। हम विकास की बात करते हैं।
वहीँ सीएम योगी ने विपक्षियों को लेकर जबरदस्त हमला बोला।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा, राजद की सरकार में गरीबों के राशन को लुटा गया। साथ ही साथ गाय और भैंस का चारा भी खाया गया।
सीएम योगी ने कहा ,की हमारी सरकार को घर में घुसकर मारा और भगवान श्री राम का मंदिर भी बनवा दिया।
सीएम योगी ने नितीश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा,बिहार की स्थिति पहले ऐसे हो गई थी कि यहां का युवा बाहर जाकर अपनी पहचान छिपाने पर मजबूर था, लेकिन नितीश जी के नेतृत्व में स्थिति बदल चुकी है। विकास से बाधित जनता को अपराध और आतंकवाद की तरफ धकेलने वाली सरकार नहीं चाहिए।