OMG: एक मंजिल का केक और चार करोड़ का लहंगा…!

बिजनेस मैन की लड़की मुंबई। आज हम आपको एक ऐसी शादी से रूबरू कराएंगे जो आपने कहीं देखी ही नहीं होगी। यह शादी एक बिजनेस मैन की बेटी मडीना शोकिरोवा की है। इस लड़की को फैयरीटेल के नाम से जाना जाता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस लड़की का लहंगा और केक रिसेप्शन के समय कितने महंगे थे। ख़ास बात तो यह है कि केक 10 फीट ऊँचा था। तो आईए आपको बताते हैं पूरी कहानी…

बिजनेस मैन की लड़की

यह इल्खोम शोकिरोवा की लड़की है। यह आयल कंपनी के शक्तिशाली मालिक हैं। उन्होंने अपनी लड़की की शादी मोस्काऊ में साडर नाम के युवक से करवाई है।

मडीना वाइट कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन उनके वजन से ज्यादा उनका लहंगा था जो हीरे-मोटे से जड़ा हुआ था। इस लहंगे की कीमत चार करोड़ है।

बता दें कि यह रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें हैं जिसका शुभारंभ रशिया के मोस्काऊ में रेडिसन रॉयल कांग्रेस पार्क होटल में हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार , इस पार्टी में नौ हजार लोग शामिल हुए।

मडीना के ड्रेस को ब्रिटिश फैशन हाउस के राल्प और रुस्सो ने डिजाईन किया है। वहीँ, सेलेब्रिटी केक मेकर और फॉर्मर बॉक्सर रेनाट अग्जामोव ने उनके लिए ये 10 फीट का स्पेशल केक तैयार किया है।

मडीना ने इस मौके पर खूब सारी तस्वीरें करवाईं। उन्होंने दो फीमेल गेस्ट के साथ फोटो क्लिक करवाई। उसके बाद वह अपने पति के साथ फोटो क्लिक करवाने में बिजी हो गईं।

दस फीट ऊँचे केक को डांस फ्लोर पर लाया गया जहां इस कपल ने केक काटा।

इस सेरेमनी के बाद मडीना और उनकी गर्लफ्रेंड्स प्राइवेट जेट से स्पेन के लिए रवाना हो गईं।

LIVE TV