
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर एक बार फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने हमला बोला है। प्रियंका ने योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ (Mission Shakti) पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मिशन के बावजूद भी प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम लेने का नाम नहीं ले रहे हैं।

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा की पुष्टि करने के लिए बीते अक्टूबर में मिशन शक्ति अभियान प्रदेश में शुरु किया गया था। वहीं सरकार ने साफ ऐलान कर दिया था कि यदि महिलाओं व लड़कियो से कोई दुर्व्यवहार करता है तो उसकी अंजाम बहुत बुरा होगा। योगी सरकार पर धावा बोलते हुए प्रियंका ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि, “जब सरकार का उद्देश्य पाखंड और झूठे प्रचार है, तो मिशन विफल होने के लिए बाध्य हैं।”
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति नामक आभियान पूरी रह से विफल साबित होता दिखाई दे रहा है। साथ ही कहा कि अभियान के बावजूद प्रदेश में महिलाओं से अपराधों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि एक महिला दिन दहाड़ें जलाई जाती है और उसकी मामला एक महीने बाद दर्ज किया जाता है।
