पंजाब में भी शुरु हुई शराब की होम डिलीवरी, सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी दुकानें…
पंजाब। पंजाब में कोरोना के कारण कर्फ्यू जारी हैं। अब दुकान खोलने के समय में भी काफी बदलाव किया गया है। अब सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक दुकान खोली जाएंगी। लेकिन बैंक में काम करने का समय सुबह 9 बजे से 1 बजे तक है।
गृह विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी जिला प्रशासन दुकानें खोलने के समय के दौरान सामाजिक दूरी और भीड़भाड़ रोकने के लिए कदम उठाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 2 मई को मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कर्फ्यू में छूट देने के समय में बदलाव करते हुए सुबह 9 बजे से 1 बजे तक दुकानें खुली रखने की अनुमति दी थी। बुधवार को इसी फैसले में बदलाव किया गया है। इससे पहले सरकार ने कर्फ्यू में ढील का समय सुबह 7 से 11 बजे तक निर्धारित किया था।
विशाखापट्टनम के बाद अब छत्तीसगढ़ में हुई गैस लीक… चपेट में आए 7 मजदूर
सुबह 9 से 1 बजे तक खुलेंगे ठेके, शाम 6 बजे तक डिलीवरी
करीब एक हफ्ते के गहन मंथन के बाद पंजाब सरकार ने राज्य में शराब की बिक्री की अनुमति दे दी है। प्रदेश में 7 मई से देसी और अंग्रेजी शराब के ठेके खुल जाएंगे लेकिन इन्हें कर्फ्यू में ढील की अवधि के दौरान ही खोला जाएगा। हालांकि सरकार ने एक और फैसला लेते हुए ठेकेदारों को शराब की होम डिलीवरी करने की भी आज्ञा दे दी है।