नेशनल जियोग्राफिक की ‘कवर गर्ल’ गिरफ्तार

नेशनल जियोग्राफिकनेशनल जियोग्राफिक चैनल के कारण दुनिया भर में नाम कमाने वाली शरबत बीबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को पाकिस्तान के पेशावर में जांच एजेंसी एफआईए ने उन्हें गिरफ्तार किया।

एफआईए के एक अधिकारी ने बताया कि शरबत बीबी के पास दो पहचान पत्र थे। एक पहचानपत्र में उन्हें अफगानिस्तान की नागरिक बताया गया तो दूसरे में पाकिस्तान की नागरिक।

शरबत को दोनों पहचानपत्र के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। पाकिस्तान के कानून के मुताबिक उन्हें भ्रष्‍टाचार की धाराओं में गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है।

साल 1984 में नेशनल जियोग्राफिक चैनल के फोटोग्राफर स्टीव मैक्करी ने शरबत बीबी की तस्वीर खींची थी। पेशावर के रिफ्यूजी कैंप में खींची गई यह तस्वीर दुनिया भर में वायरल हुई थी। 1985 में नेशनल जियोग्राफिक की मैगजीन पर इस तस्वीर को कवर पेज पर जगह दी गई। उस वक्त शरबत का शरबत गुला था और उनकी उम्र 12 साल थी।

LIVE TV