नीतू कपूर ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे सेलिब्रेट, आलिया भट्ट के साथ यह सेलेब्स हुए शामिल

*निधि सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज 63 साल की हो गईं हैं, उनके प्री बर्थडे बैश पार्टी में दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यादगार शाम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। करीना और करिश्मा भी इस खास दिन पर नीतू के साथ शामिल हुईं। इस मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी मौजूद थे।

पार्टी में रणधीर कपूर भी नजर आए। कपूर दोस्तों और परिवार ने इकट्ठा होकर एक तस्वीर खिंचवाई। रिद्धिमा ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘परिवार’। एक अन्य तस्वीर में, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अनीसा मल्होत्रा ​​जैन और समायरा मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को रिद्धिमा ने कैप्शन दिया “माई फेव गर्ल्स,”।

रिद्धिमा कपूर ने शेयर की बर्थडे फोटोज

मां के बर्थडे से कुछ घंटे पहले, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने ‘बर्थडे डिनर’ कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की। उसके तुरंत बाद रिद्धिमा ने अपनी रणबीर और नीतू कपूर की फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की और लिखा “मैं और मेरा! जन्मदिन मुबारक हो, माँ! हम आपको बहुत प्यार करते हैं।”

जुग जुग जियो में नज़र आएंगी नीतू कपूर

अगर काम की बात करें तो, नीतू कपूर की अगली फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ रिलीज़ के लिए तैयार है। इस फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने पति और अभिनेता ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद फिल्म के लिए शूटिंग की। यह फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित है, जिसकी अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अभिनीत पहली फीचर ‘गुड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता थी। वहीं रणबीर और आलिया एक साथ ब्रह्मास्त्र में नजऱ आएंगे।

LIVE TV