
दुनियाभर में कोरोना का आंतक फैला हुआ है इस बीच पश्चिम अफ्रीका के नाइजीरिया से एक राहतभरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पश्चिम अफ्रीका के देशों में आतंकवाद से कोहराम मचाने वाले इस्लामी ग्रुप बोको हराम का नेता अबूबकर शेकाउ अब इस दुनिया में नहीं रहा। सूत्रों के मुताबिक अपने विरोधी दल के साथ संघर्ष के बीच उसकी मौत हो गई। बता दें कि द इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीकन प्रोविंस ने अबूबकर को मारने की जिम्मेदारी ली है। गौरतलब है कि बीते 12 सालों में अबूबकर के मौत की खबर कई बार सामने आई है लेकिन इस बार उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि की जा चुकी है।

आंतक की दुनिया का बड़ा नाम अबूबकर के इंतकाल से लोगों में जश्न का माहौल है। मौत की खबर उसके द्वारा पीड़ित किए गए लोगों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। यदि बात करें ISWAP नेता अबू मुसाब अल-बरनावी की तो उसने एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए बतया कि 18 मई को हो रही लड़ाई में ISWAP ने उसे घेर लिया था और उसके बाद अबूबकर ने विस्फोट करके खुद की जान लेली। इस्लामिक स्टेट के नेता अबू मुसाब अल-बरनावी ने रिकॉर्डिंग में कहा- इश्वर ने अबूबकर शिकाउ को स्वर्ग भेजकर उसके साथ न्याय किया है।