देश का सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज, पारा 47.6 तक पहुँचा !

रिपोर्ट – सय्यैद रज़ा

प्रयागराज : संगम शहर प्रयागराज में इन दिनों गर्मी पूरे शबाब पर है | पूरे देश का सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा है | प्रयागराज का तापमान 47.6 डिग्री तक पहुँच चुका है |

ज़िले में सूरज कई दिनों से आग बरसा रहा है | सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई है कि लोग गमछा और टोपी पहनकर भी गर्मी से निजात नही पा रहे हैं |

आसमान से आज गर्मी नही बल्कि आग बरस रही है | सुबह के 8 बजते ही तेज़ धूप और गर्मी अपना खतरनाक रूप दिखा रही है | सुबह 10 बजते ही लू के थपेड़े लोगों को झुलसाने लगे हैं |

लोग गर्मी से बचने के लिए बाज़ारों में बिक रही ठंडी पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं | ककड़ी, खीरा, नारियल पानी, शिकंजी की डिमांड बढ़ गई है |

 

पांचवी मंज़िल पर मिला नग्न अवस्था में 9 साल की बच्ची का शव, रेप की आशंका !

 

डॉक्टरों ने भी सख्त हिदायत दी है कि अगर ज़रूरी काम न हो तब तक घर से बाहर न निकले | सूरज की तेज तपिश सभी को बदहाल कर रही है | 25 मई से 3 जून तक नौतप्पा वाली गर्मी पड़ रही है |

इन 10 दिन में गर्मी अपना तांडव रूप दिखा रही है | प्रयागराज के सिविल लाइन्स की मशहूर शिकंजी की दुकान पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है |

 

LIVE TV