तीन साल की बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नौंच डाला, रूह कंपा देने वाली वीडियो आई सामने

मध्य प्रदेश के रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक करीब तीन साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला किया है। इससे बच्ची लहूलुहान हो गई। वहीं, एक राहगीर ने कुत्तों को भगाया, तब जाकर बच्ची की जान बच सकी। इस मामले में मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जवाब तलब किया है। घटना भोपाल शहर के बागसेवनियां के अंजलि विहार फेस-2 की है।

ये घटना शनिवार की बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी में दिख रही फुटेज के अनुसार बच्ची पास ही में खेल रही थी, तभी आवारा कुत्तों का एक झुंड आया और बच्ची पर अचानक हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोंच डाला। बच्ची को सिर, कान और हाथ में गहरे जख्म हुए हैं और शरीर मे कई जगह चोट भी लगी है। बच्ची को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

वहीं, घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने एक्शन लिया है। आयोग ने नगर निगम, आयुक्त भोपाल एवं जिला प्रशासन भोपाल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अगले सात दिन में इस घटना पर जवाब मांगा है। आयोग द्वारा भेजे नोटिस में नगर निगम, आयुक्त भोपाल को निम्न बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी देने को कहा गया है।

आयोग की ओर से नगर निगम और आयुक्त भोपाल को इन बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी देने को कहा गया है-

  • एनीमल बर्थ कन्ट्रोल (डाग्स) नियम 2001 के तहत की गई कार्यवाही की जानकारी।
  • वर्ष 2021 में कितने आवारा कुत्तों को स्टरलाईज्ड किया गया? इसकी वार्डवार जानकारी दें।
  • कितने रैबिड आवारा कुत्तों को शहर की सडकों से बाहर किया गया? इसकी भी वार्डवार जानकारी दें।
  • एनीमल बर्थ कन्ट्रोल (डाग्स) नियम के तहत मानिटरिंग कमिटी की मासिक बैठकों की कॉपी।
  • आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं का वार्डवार विवरण और प्रत्येक घटना पर निगम द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी।
  • वर्तमान घटना में पीडित बच्ची के पिता को दी गई क्षतिपूर्ति राशि की।
  • वर्तमान घटना में पीडित बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट की कापी।
LIVE TV