ताजमहल में नमाज अदा करने के लिए शर्तें हुई लागू

लखनऊ। अगर आपको ताजमहल में नमाज अदा करनी है, तो आपके पास पहचान पत्र होना जरुरी है। ताजमहल में जुमे के दिन अब नमाज अदा करने के लिए जिला प्रशासन ने पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य कर दिया गया है।

ताजमहल में नमाज

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि कोई भी आम नागरिक अब बिना पहचान पत्र के ताजमहल परिसर में दाखिल नहीं होगा।

ताज में मस्जिद होने के चलते स्थानीय लोग शुक्रवार के दिन भारी संख्या में नमाज अदा करने जाते हैं। इसके चलते इस दिन ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहता है।

जिला प्रशासन की मानें तो नमाज अदा करने आने वाले लोगों के साथ बाहरी लोग भी अंदर आ जाते हैं। नमाज अदा करने के बहाने कुछ बांग्लादेशियों और गैर-भारतीय लोगों के ताजमहल के अंदर आ जाने की शिकायत भी पुलिस और प्रशासन को मिल चुकी है।

इसके बाद जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए लिखा है कि ताजमहल में शुक्रवार को नमाज अदा करने आने वालों का आगरा निवासी होने का प्रमाण पत्र देखकर ही प्रवेश की अनुमति दिया जाए।

गौरतलब है कि 2013 में भारतीय पुरातत्व विभाग की तरफ से जारी किया गया था, लेकिन इस आदेश का पालन नहीं हो पाया था। जिसके बाद अब प्रशासन फैसले पर सख्ती अपना रहा है।

LIVE TV