जालसाजी कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अकाउंट से निकाले गए लाखों रूपए , मुकदमा दर्ज

श्री राम नगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कार्य शरू होने से पहले ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में बड़ी जालसाजी का मामला सामने आया है। दरअसल, मंदिर के लिए आ रही दान की रकम पर जालसाजों ने हाथ साफ कर दिया है। आपको बता दें, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से बड़ी ही चालाकी से जालसाजी कर लाखों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है।

लखनऊ स्थित दो बैंकों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में क्लोनिंग कर जालसाज ने फर्जी चेक लगाकर लाखों रूपए निकाल लिए। अपराधियों ने ऐसा दो बार किया, मगर तीसरी बार ऐसा करने की कोशिश में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को फोन पर अकाउंट से लाखों की धनराशि निकाले जाने की सूचना मिल गई। इस घटना से हड़कंप मच गया और ट्रस्ट के सदस्यों की चिंता बढ़ गई। जिसके बाद अयोध्या कोतवाली में अज्ञात जलसाज के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

LIVE TV