मंगलवार को भगवान हनुमान का दिन माना जाता है ऐसे में भगवान के दर्शन के लिए पहले दिन मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिली। आज नए साल के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं सबसे पहले इस प्रथा की शुरूआत किसने की।
आपको जानकर हैरानी होगी कि नए साल मनाने की शुरूआत 4000 साल पहले हुई थी। रोम के तानाशाह जूलियस सीजर ने ईसा पूर्व 45वें साल में दुनिया को नया कैलेंडर दिया था।
इस कैलेंडर का नाम जूलियन कैलेंडर रखा गया था। उसी समय पूरी दुनिया में पहली बार 1 जनवरी को नया साल मनाया था। वो जूलियस सीजर ही थे जिन्होंने पूरी दुनिया को 1 साल में 365 दिन दिए और साल का पहली तारीख 1 जनवरी दिया।
इस समुदाय के लोगों ने ट्रांसजेंडर विधेयक पर उठाई आपत्ति
हालांकि बाद में जूलियन कैलेंडर की जगह पर ग्रेगोरियन कैलेंडर लाया गया, जिसे पोप ग्रेगारी ने लागू किया था। यह भी जूलियन कैलेंडर का ही रुपांतरण है।