
नई दिल्ली : रमजान का पवित्र महीने को शुरू होनेे में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस पूरे महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते हैं, जिसमें दिनभर न कुछ खाया जाता है और न ही कुछ पिया जाता है। पूरा दिन पानी न पीने की वजह से लोगों में डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है।
जहां ऐसे में अपने खानपान में एहतियात बरतना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि रोजे के दौरान हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।लेकिन रोजे के दौरान तली हुई चीजों का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
सहरी के वक्त अंडा, आटे की रोटी या पराठा, ताजे फल आदि का सेवन करना चाहिए। इससे सेहत सही रहती है। इसके अलावा सहरी के वक्त ज्यादा कॉफी या सोडा नहीं पीना चाहिए। साथ ही सहरी में बिरयानी, कबाब, पिज्जा और फास्ट फूड नहीं खाने चाहिए।
दरअसल इफ्तार के वक्त भी ज्यादा तला-भुना नहीं खाना चाहिए। पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद एकदम से तैलीय खाने का सेवन करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। खजूर में आयरन होता है। इसलिए रोजे में इफ्तार के दौरान खजूर खाना चाहिए।
जहां रोजे में सहरी के वक्त पत्तेदार सब्जियां और सलाद खाना चाहिए ताकि शरीर में फाइबर मौजूद रहे और अपच की समस्या सामने न आए। इसके अलावा इफ्तार में तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। अगर रमजान के वक्त अपच की समस्या होती है तो खाने को पचाने के लिए फाइबरयुक्त चीजें खानी चाहिए।
वहीं रोजे में सहरी के वक्त पत्तेदार सब्जियां और सलाद खाना चाहिए ताकि शरीर में फाइबर मौजूद रहे और अपच की समस्या सामने न आए। इसके अलावा इफ्तार में तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। अगर रमजान के वक्त अपच की समस्या होती है तो खाने को पचाने के लिए फाइबरयुक्त चीजें खानी चाहिए।