जानिए दुनिया की सबसे खतरनाक जगह , जहां जाना आपके लिए हो सकता हैं खतरनाक साबित…

आज के समय में ये दुनिया जितनी खूबसूरत है, उतनी ही खतरनाक भी है। जहां हर कोई सुरक्षित जगहों पर रहना या जाना पसंद करते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, वहीं जाना खतरे से खाली नहीं है।

 

 

बतादें की हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। ये है जापान का ‘खूनी पोखर’, जो यहां की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। देखा जाये तो इस पोखर में तैरना मना है, क्योंकि इसक तापमान 194 डिग्री फारेनहाइट यानी 90 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन इस पोखर में लोहे और नमक की मात्रा काफी होती है और इसका पानी खूनी लाल रंग का होता है। पानी की सतह से भाप वाष्पित होती रहती है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह नर्क का द्वार हो।

खुशखबरी! 12वीं पास के लिए सुनेहरा मौका , जानिए इन पदों पर निकली बम्पर भर्तियां…

 

वहीं म्यांमार के पास ही स्थित है राम्री द्वीप, जहां खारे पानी कि कई झीलें हैं और ये खतरनाक मगरमच्छों से भरी पड़ी हैं। कहते हैं कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना के 1000 जवान ब्रिटिश सैनिकों से बचने के लिए इस द्वीप पर पहुंच गए थे, लेकिन उनमें से अधिकतर इस आइलैंड पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों का शिकार बन गए। जहां सिर्फ 20 सैनिक ही यहां से जिंदा वापस लौटे थे।

दरअसल दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है स्पेन का यह रॉयल पाथ। यह अलोरा नाम के एक गांव के पास जॉर्ज एल चोरो के बगल में बना हुआ है। यह खतरनाक रास्ता 300 से 900 फीट की उंचाई पर है। इसकी लंबाई 1.8 मीटर और चौड़ाई मात्र तीन फीट है। इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन रोमांच के शौकीन पर्यटक यहां आते रहते हैं। इस जगह से गिरकर मरने की खबरें अक्सर आती रहती हैं।

ब्राजील में भी एक खतरनाक जगह है, जिसे स्नेक आइलैंड यानी ‘सांपों का घर’ कहा जाता है। यह आइलैंड सांपों से भरा पड़ा है। यहां दुनिया के सबसे खतरनाक सांप पाये जाते हैं। ब्राजील की नेवी ने यहां लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

अंत में जापान का मियाके जीमा इजू आइलैंड इतना खतरनाक है कि यहां सांस लेना भी मुश्किल होता है। इस आइलैंड पर जिंदा रहने के लिए लोगों को हमेशा गैस मास्क लगा कर रखना पड़ता है, क्योंकि यहां के वातावरण में जहरीली गैसों की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक स्तर तक पहुंच गयी है। यहां का ओयामा ज्वालामुखी हमेशा फूटता रहता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV