
एक तरफ जहां स्पेस में अंतरिक्ष यात्रियों को रहने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है तो वहीं दूसरी तरफ अब स्पेस में यात्रियों को फ्रेश खाना देने की तैयारी की जा रही है। फ्रेश खाने के लिए ओवन स्पेस स्टेशन पर भेज दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस ओवन में अंतरिक्ष यात्री बिस्कुट तैयार कर सकते हैं।

बतादें की पहले अंतरिक्ष यात्री स्पेस में जाने के लिए डीहाईड्रेटेड या पका हुआ भोजन साथ ले जाते थे। लेकिन अब इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही स्पेस में अंतरिक्ष यात्री बिस्किट बना लेंगे।
जहां नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने बताया कि हम देखना चाहते हैं कि शून्य गुरुत्वाकर्षण में बिस्किट को बेक करने की प्रक्रिया कैसे काम करती है। स्पेस स्टेशन में पृथ्वी जैसा वातावरण तैयार करने के लिए कृत्रिम वातावरण तैयार किया जाता है। यह जानना रोमांचक होगा कि माइक्रोग्रेविटी में बिस्किट कैसे बनाया जाएगा।
वहीं मैसिमिनो ने बताया कि इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि अंतरिक्ष यात्री स्पेस में बना बिस्किट खा सकेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस बात की जानकारी हमें नहीं है कि अंतरिक्ष में बिस्किट एक बार में बनेंगे या नहीं लेकिन उसकी खुशबू अच्छी होगी।
दरअसल उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में बिस्किट बनाना केवल आनंद लेने के लिए ही नहीं है। हम देखना चाहते हैं किमाइक्रोग्रेविटी में ओवन कैसे काम करते हैं। बिस्किट को ओवन में सेंकना, इसका आकार और स्वाद कैसा होगा। वैज्ञानिकों ने कहा है कि पृथ्वी पर बने कुकीज और स्पेस में बने कुकीज में कुछ अंतर जरुर होगा। इस ओवन को जीरो जी किचेन और डबलट्री बॉय हिल्टन कंपनी ने मिलकर तैयार किया है। इस ओवन का आकार एक बेलनाकार कंटेनर जैसे दिखाई देता है।
https://www.youtube.com/watch?v=j9GCHDDy5U4