जानवरों और इंसानों को बचाने के लिए घोड़े को इंजेक्शन देकर मारा गया, देखें क्यों !…

रिपोर्ट – अमर सदाना

छत्तीसगढ़ : खतरनाक ग्लैंडर्स वायरस की चपेट मे आए शहर के एक घोड़े को इंजेक्शन का हैवी डोज देकर मारा गया | घोड़े को मारने के बाद उसे शहर से दूर नवागाँव स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड मे सुरक्षा को ध्यान मे रखकर गड्ढा खोदकर दफनाया गया |

इस सबंध मे जानकारी देते हुए पशु धन विभाग के अधिकारी आर.के.सोनवाने ने बताया कि ग्लैंडर्स वायरस एक खतरनाक बीमारी है और यह मुख्यरूप से घोड़ों को प्रभावित करने वाली बीमारी है |

यह वायरस मवेशियों के अलावा मनुष्यों पर भी फैल सकता है | कुछ दिन पूर्व शहर के ठेठवारपारा निवासी रफी खान अपने घोड़े को लेकर अस्पताल मे इलाज करवाने गया था |

 

बारिश ने राहत देने के साथ, उड़ाए घरों के छप्पर और गिरे बिजली पोल !  

 

इस दौरान जाँच मे उसने घोड़े पर ग्लैंडर्स वायरस होने का खुलासा हुआ | वायरस दूसरे जानवरों और इंसानों पर न फैले इस के लिए पशुधन विभाग द्वारा घोड़े को मारने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई थी |

अनुमति मिलने के बाद डॉक्टरों की निगरानी मे घोड़े को थायोपेटान इंजेक्शन लगाया गया | इसके बाद मृत घोड़े को नवागाँव स्थित ग्राउंड में दफनाया गया |

 

LIVE TV