जहां कोई हिन्दू नहीं हैं, वहां है विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर

हिंदू धर्म से प्रेरित मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। आइये आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताते हैं जो दुनिया का सबसे विशाल और भव्य मंदिर है। खूबसूरती से भरा यह मंदिर कंबोडिया में है जिसका नाम अंकोरवाट मंदिर (Angkor Wat) है। अंकोरवाट मंदिर का निर्माण कम्बुज के राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने कराया था और यह मंदिर भगवान नारायण को समर्पित है।

अंकोरवाट मंदिर करीब 162.6 हेक्टेयर के दायरे में फैला हुआ है। यह मंदिर मेरु पर्वत का भी प्रतिबिंब है। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना यह मंदिर आज भी संसार का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। देश के लिए सम्मान के प्रतीक इस मन्दिर को कंबोडिया के राष्ट्रध्वज में भी स्थान दिया गया है।

UNESCO की विश्व धरोहर में भी शामिल-

अंकोरवाट की दीवारों पर भारतीय हिन्दू धर्म ग्रन्थों से जुड़े प्रसंगों का चित्रण बखूबी किया गया है। इन प्रसंगों में अप्सराओं का चित्रिण सुंदर तरीके से किया गया हैं और असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मन्थन का मनोरम दृश्य भी दिखाया गया है। विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक होने के साथ ही यह मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में से भी एक है साथ ही साथ अंकोरवाट का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। लोग यहां केवल वास्तुशास्त्र का आनंद लेने ही नहीं बल्कि यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने भी आया करते हैं। यह पवित्र तीर्थस्थान सनातनी लोगों के लिए है।

परन्तु आश्चर्य की बात यह है कि जिस देश में विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है जहाँ 100 फीसदी लोग हिन्दू धर्म को मानते थे तो इस युग में वहां से हिन्दू कहाँ गुम हो गये है? कम्बोडिया जहाँ दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर तो है लेकिन वहां हिन्दू ही नहीं है ऐसा कयों? इतिहास के अनुसार लोगों ने दूसरे धर्मों को अपना लिया है। आज इस देश में गिनती के ही हिन्दू बचे हुए हैं लेकिन विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर यहीं मौजूद है।

यह भी पढ़े-हौसले की मिसाल बाप-बेटे की वो तस्वीर, जिसे देखकर भूल जाएंगे अपना दर्द

LIVE TV