
जोक्स 1
टीचर: मैं दो वाक्य दूंगा, आपको उसमें अंतर बताना है।
- उसने बर्तन धोए।
- उसे बर्तन धोने पड़े।
संजू: सर, पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है और दूसरे में विवाहित है।
जोक्स 2
कुछ तो था उसके होठों में,
पर न जाने क्यों शर्माती थी।
एक दिन वो खुलकर हंसी तो
पता चला कि मोहतरमा तंबाकू खाती थी।
जोक्स 3
इंजीनियर: सर हमने ऐसी चीज बनाई है
जिससे आप दीवार के आर पार देख सकते हैं।
प्रोफेसर: वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?
इंजीनियर: छेद।