जब कर्मचारियों ने पूरा किया टारगेट, तो बॉस ने इस अनोखे अंदाज में अदा किया उनका शुक्रिया

यह घटना दो नवंबर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों के सम्मान के लिए बाकायदा एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें कर्मचारियों के पैर धोने के अलावा कंपनी की प्रेसिडेंट और एक अन्य महिला अधिकारी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

बॉस ने धोये पैर

दरअसल, कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से जो टारगेट दिया गया था, उससे कहीं अधिक उन्होंने सेल किया था। इससे कंपनी को अच्छा खासा फायदा हुआ था। यहीं वजह है कि कर्मचारियों का कुछ अलग तरीके से सम्मान किया गया।

कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों को अवॉर्ड ऑफ द ईयर तो सभी देते हैं, लेकिन हमारा यह अनोखा सम्मान कर्मचारियों का हौसला और बढ़ाएगा।

नशे में टुन्न इस लड़की ने बीच सड़क पर किया ऐसा काम, जिससे थम गयी दिल्ली की रफ़्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोगों ने कंपनी के इस अनोखे प्रयास की सराहना की है तो वहीं कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि ‘यह एक उपलब्धि है, जिसे कर्मचारी अपने रिज्यूमे में रख सकते हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कर्मचारियों के पैर धोने से बेहतर होता कि उन्हें बोनस दे दिया जाता।

LIVE TV