Movie Review- बहुत कुछ कहती है ‘गुड़गांव’ की खामोशी, डायलॉग से ज्यादा दमदार एक्सप्रेशन
फिल्म– गुड़गांव
रेटिंग– 3
सर्टिफिकेट– U/A
अवधि– 1 घंटा 47 मिनट
स्टार कास्ट– अक्षय ओबरॉय, रागिनी खन्ना, पंकज त्रिपाठी, शालिनी वत्सा, आमिर बशीर
डायरेक्टर– शंकर रमन
प्रोड्यूसर– एम आर फिल्मवर्क्स, हैशटैग फिल्म स्टूडियोज, जार फिक्चर्स प्रोडक्शन
म्यूजिक– नरेन चंद्रावरकर, बेनेडिक्ट ट्रेलर
कहानी– फिल्म की कहानी गुड़गांव में रहनेवाले केहरी सिंह और उनके परिवार की हैं। केहरी सिंह (पंकज त्रिपाठी) के परिवार के सदस्योंमें आपस में तालमेल की बहुत कमी हैं। कहानी के परिवार को आज के दौर से मेल खाते हुए दिखाया गया है। केहरी सिंह अपनी बेटी प्रीत को बहुत मानते हैं। उनका बेटा निकि सिंह (अक्षय आबेरॉय) नालायक है। उनकी बीवि केवल घर के पुरुषों के बीच दबी हुई नजर आती है।
केहरी सिंह की बेटी (रागिनी खन्ना) का एक दिन अचानक से अपहरण हो जाता है। केहरी सिंह के घर में दो फोन कॉल आती हैं। दोनों अलग-अलग फिरौती की रकम डिमांड करती हैं। इसके बाद केहरी सिंह अपनी बेटी की खोज में जुट जाते हैं। इसी तरह कहानी दिलचस्प मोड़ के साथ आगे बढ़ती है और अपने अंजाम तक पहुंचती है।
यह भी पढ़ें: बोल्ड ज़रीन की हॉटनेस के साथ लॉन्च हुआ ‘अक्सार 2’ के मोशन पोस्टर
एक्टिंग– फिल्म के सभी किरदारों ने अपनीइ बेहतर परफॉरमेंस दी है। अक्षय ओबेरॉय ने अपने किरदार को बखूबी पेश किया है। पर्दे पर उनके किरदार कोई नहीं कह सकता किवह अक्षय हैं। पंकज त्रिपाठी ने भी हमेशा की तरह अपने किरदार से पूरा न्याय किया है। फिल्म में रागिनी का किरदार भले ही कम रहा लेकिन थेड़ी देर के लिए भी उन्होंने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ दी है। सभी स्टार्स की एक्टिंग जबरदस्त रही है। खासकर सबके एक्स्प्रेशन बहुत उम्दा हैं। डायलॉग से ज्यादा सभी के एक्सप्रेशन दमदार हैं। कुछ न बोल कर भी किरदार बहुत कुछ बोल देते हैं।
यह भी पढ़ें: फरहान की फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ का पहला गाना लॉन्च
डायरेक्शन– फिल्म का डायरेक्शन जबरदस्त है। डायरेक्टर ने छोटी से छोटी बात काध्यान रखते हुए सभी चीजों को बारीकी से बखूबी दिखाया है। बोली, भाषा और लोकेशन का काफी ध्यान रखा गया है। डायरेक्टर ने सभी स्टार्स के टेलेंट का सही इस्तेमाल किया है। स्टार्स के एक्सप्रेशन का बहुत उम्दा इस्तेमाल हुआ है।
म्यूजिक– फिल्म का म्यूजिक कहानी को मजबूती बेता है। कहानी के अनुसार फिल्म का म्यूजिक काफी अच्छा है।
देखें या नहीं– क्रइम थ्रिलर के शैकीन हैं तो फिल्म देखने सिनेमाहॉल जरूर जाएं।