
REPORT-JAVED CHAUDHARY/GHAZIABAD
गाजियाबाद से चाकूबाजी का लाइव सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जिससे कानून व्यवस्था कटघरे में है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रोड पर सरेआम एक शख्स को दौड़ाया जा रहा है। और उसके पीछे चाकू लेकर गैंगस्टर का भाई दौड़ रहा है। भीड़ से वीडियो बना रही है। और बदमाश चाकू से हमले किए जा रहा है।
गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात हुई है। देखिए कैसे इस शख्स पर चाकू से हमला किया जा रहा है।यहां पर भीड़ भी मौजूद है। लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा। सिर्फ वीडियो बनाया जा रहा है। यह घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के पसोंडा इलाके की है। जिस शख्स पर हमला किया जा रहा है उसका नाम आजाद है। वह इलाके में ही रहता है। आरोप है कि उस पर इलाके के रहने वाले एक गैंगस्टर के भाई ने यह हमला किया है। आरोपी का नाम आरिफ भिंडी बताया जा रहा है। इस पर कई क्रिमिनल मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
भीड़ के बीच में चाकू लेकर आता है। और आजाद पर टूट पड़ता है। ये आज़ाद की जान लेना चाहता था। लेकिन आजाद ने भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। मगर तब तक उस पर कई बार चाकू से हमला हो चुका था। आपको बता दें, यह वीडियो जनवरी महीने का है। जो अब सामने आया है।
आजाद का अस्पताल में इलाज हुआ है। जिसके बाद वह घर वापस लौट आए हैं। लेकिन काफी ज्यादा डरे हुए हैं। क्योंकि आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। आरोपी का भाई भी गैंगस्टर है। जो फिलहाल हत्या के मामले में जेल में है।
लेनोवो भारत में जल्द लांच करने वाला है HT 10 pro वायरलेस इयरबड्स
पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भले ही पुलिस अब जांच की बात कह रही हो। लेकिन जनवरी महीने से लेकर अब तक आरोपी नहीं पकड़ा गया। यह सवाल बहुत बड़ा है। जिससे कानून व्यवस्था कठघरे में है। साथ ही सवाल भीड़ पर भी खड़ा होता है। चाकू लेकर एक शख्स दूसरे शख्स के पीछे दौड़ता रहता है, और कई बार हमले करता रहता है। लेकिन भीड़ की हिम्मत नहीं होती, कि वह उसे पकड़े। बस लोग वीडियो बनाते रहते हैं। और तमाशबीन बने रहते हैं।