गर्भवती महिला के पेट में दिखी ऐसी चीज, जिसे देखते ही चौंक गए सारे डॉक्टर्स…

कुछ समय पहले इंग्लैंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक गर्भवती (प्रेग्नेंट) महिला रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थी।

जब डॉक्टरों ने महिला के पेट का स्कैन किया तो उन्हें एक अजीब सी चीज दिखाई दी। उस अजीब सी चीज को जब डॉक्टरों ने ध्यान से देखा तो उनके भी होश उड़ गए। गर्भवती महिला के पेट में दिखी ऐसी चीज

दरअसल, नाओमी फिंडले नामक महिला ने साल 2017 में एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया था, जिसका दिल उसके सीने के बाहर धड़क रहा था।

डिलीवरी से पहले जब डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया था तो वो गर्भ में मौजूद बच्ची को अपने दिल के साथ खेलते देख हैरान रह गए थे।

पहले तो डॉक्टरों को ये समझ नहीं आया कि आखिर वो चीज थी क्या, लेकिन जब गहराई से इसकी जांच की गई तो पता चला कि बच्ची के सीने के बाहर जो चीज दिख रही थी, वो उसका दिल था।

सर्दियों की बारिश का लुत्फ़ उठाने, अपने पार्टनर के साथ ज़रूर आइए इन जगहों पर…

डॉक्टरों ने पहले ही महिला को बता दिया था कि उनकी बेटी का दिल उसके सीने के बाहर है और उसके जीने की संभावना बेहद कम है।

हालांकि 50 डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में महिला की डिलीवरी कराई गई और आखिरकार वो चमत्कार हो गया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी।

बच्ची को मौत के मुंह से बचा लिया गया। ब्रिटेन में इस गंभीर समस्या के साथ पैदा होने के बाद जिंदा बच जाने वाली ये पहली बच्ची है।

LIVE TV