
रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह रिया चक्रवर्ती के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस उन्हें हग करते हुए दिखाई दे रही हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की यादों को क्या रिया चक्रवर्ती भुला चुकी हैं। सवाल इसलिए क्योंकि रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण के साथ दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीरों ने हलचल मचा दी है।

रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह रिया चक्रवर्ती के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस उन्हें हग करती हुई दिखाई दे रही हैं और स्माइल करते हुए कैमरे की तरफ देख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है- ‘माय गर्ल।’ दरअसल, राजीव हाल ही में दोस्तों के साथ एंजॉय करते दिखे। इस दौरान रिया चक्रवर्ती भी उनके साथ थीं।
सुशांत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 काफी मुश्किल भरा रहा। सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर सुशांत की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार होने के आरोप लगाए गए। इसी केस में ड्रग्स के एंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था, जहां उन्होंने 1 महीने का समय बिताया। अब पुरानी बातों को भुलाकर रिया आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
आपको बता दें कि रिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। साल 2021 में रिया चक्रवर्ती की अगली फिल्म ‘चेहरे’ रिलीज होने जा रही है, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगी। फिल्म का डायरेक्शन करने वाले रूमी जाफरी ने हाल में रिया चक्रवर्ती से मुलाकात की है।