कोरोना का फिर से बरसा कहर, 12847 नए COVID-19 मामले दर्ज -24 घंटों में 14 मरीजों की मौत

pragya mishra

बीते दिन 12,847 नए केस दर्ज हुए और 14 मरीजों की मौत हुई। गुरुवार को 7,985 मरीज कोविड-19 को मात देकर रिकवर हुए। अब तक 4,26,82,697 लोग रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल रिकवरी रेट 98.64% है।

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बीते दिन 12,847 नए केस दर्ज हुए और 14 मरीजों की मौत हुई। गुरुवार को 7,985 मरीज कोविड-19 को मात देकर रिकवर हुए। अब तक 4,26,82,697 लोग रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल रिकवरी रेट 98.64% है। इस समय कोविड के 63,063 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.15% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.47% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.41% है। बीते दिन 5,19,903 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 85.69 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। देश भर में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 195.84 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। बता दे कि महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,255 नए मामले दर्ज किए, जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में 12 फरवरी के बाद से एक दिन में आए, यह सर्वाधिक मामले हैं। एक दिन पहले, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,024 नए मामले दर्ज किए गए थे और दो मरीजों ने दम तोड़ दिया था। यहां कोविड-19 के 20,634 उपचाराधीन मरीज हैं। 12 फरवरी को राज्य में 4,359 कोविड-19 के मामले दर्ज किए थे। साथ ही दिल्ली में भी गुरुवार को कोविड-19 के 1,323 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 6.69 प्रतिशत रही। अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,17,228  हो गई है। वहीं दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल तादाद बढ़कर 26,225 हो गई

LIVE TV