कृष्ण जी को राखी बांधकर बहनों ने प्रकट किया स्नेह !

रिपोर्ट – अमित भार्गव

मथुरा : वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर मे बहनों का प्यार कुछ इस कदर उमड़ा की यहाँ आई बहनों ने अपने अतिप्रिय भाई के रूप मे ठाकुर बांके बिहारी जी को राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह को उजागर किया |

इस मौके पर भगवान से प्रार्थना कर रही बहनों का मानना है कि भगवान भाई के रूप में उनकी मुसीबतों मे हमेशा सहायता करेंगे | उसी में एक रूप भाई का भी है | भाई रुपी भगवान की आरती उतार रहीं ये भगवान को इस बहन ने भगवान को ही अपना भाई मान लिया है |

ऐसी ही एक बहन जिसने अपने जीवन की पहली राखी भाई स्वरूप ठाकुर बांके बिहारी जी को बांधी थी | उसे काफी सालो के बाद भगवान ने एक भाई दिया | भाई-बहन के स्नेह का इजहार करने के तरीकों में देश के विभिन्न कोनों से डाक और कोरियर से आई ये राखियाँ भी शामिल हैं|

 

इस रक्षाबंधन बाज़ारों में बिकने आई ‘मोदी राखी’ !

जिनके साथ बहनों ने एक पत्र में अपने न आने का कारण बताते हुए मंदिर के गोस्वामी से भगवान को राखी बांधने की प्रार्थना की है | भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर बहनों की खुशी देखते ही बनती है |

ये त्योहार बहनों के लिए एक अनोखी खुशी लेकर आता है | इसी खुशी का इजहार करने ये बहने ठाकुर बांके बिहारी के दरबार मे आई हैं | इनका मानना है कि भगवान को हम जिस रूप मे चाहे उसी रूप मे मिल सकते हैं |

 

LIVE TV