
कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजनाथ पाटिल आज निधन हो गया हैं। बतादें की उनकी उम्र 82 वर्ष में लम्बी बीमारी के चलते देहांत हो गया है। वहीं देखा जाए तो उन्होंने सन्न 1984 में सीएम रामकृष्ण हेगड़े की कैबिनेट में बागवानी मंत्री के रूप में कार्य किया था।
खबरों की माने तो कर्नाटक के बीदर के रहने वाले वैजनाथ पाटिल, कुछ समय बाद कलाबुरागी जिले के चिंचोली तालुक में बस गए। वहीं पाटिल कल्याण कर्नाटक (उत्तर पूर्व) के पिछड़े क्षेत्र को संविधान के अनुच्छेद 371 तहत विशेष दर्जा दिलाने की मांग करते हुए, दो दशक लंबे संघर्ष में पूरे लगन के साथ शामिल रहे। वास्तव में, पाटिल कई आंदोलन में सबसे आगे थे।
उत्तराखंड भी पहुंचा डेंगू का प्रकोप, भाजयुमो नेता ने अल्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
दरअसल उनका विचारशील दृष्टिकोण ऐसा था कि वे इस क्षेत्र के किसी भी अन्याय के बारे में बात करने में कभी नहीं हिचकिचाते थे और संबंधित सरकारों द्वारा त्वरित कार्रवाई की मांग करते थे। उन्होंने एक बार अपने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था।