आ गयी हैं पुरुषों के लिए गर्भनिरोध जैसा काम करने वाली गोलियां, जाने क्या है इनका उपयोग…
महिलाएं प्रेग्नेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोली, इमरजेंसी पिल वगैरह लेती हैं| ताकि आगे चलकर उन्हें अबॉर्शन जैसी मुश्किलें न झेलनी पड़ें| साइंटिस्ट्स ने ऐसी दवा बनाने की दावा किया है जो पुरुषों के लिए गर्भनिरोध जैसा काम करेगी|
डेलीमेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन और लॉस एंजेलेस बायोमेड इंस्टीट्यूट के साइंटिस्ट्स ने ये दवा बनाई है| 11-beta-MNTDC नाम की ये दवा उस हार्मोन को घटा देगी जो स्पर्म बनाने का काम करता है| हालांकि इससे मर्दों की सेक्स ड्राइव में कोई कमी नहीं आएगी और ये पूरी तरह सुरक्षित है|
पुरुषों के लिए अभी तक गर्भनिरोध के दो तरीके हैं| कॉन्डम और नसबंदी| इसके अलावा गर्भनिरोध के सभी तरीके महिलाओं के जिम्मे हैं| कॉन्डम बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनी ड्यूरेक्स के मुताबिक भारत के 95 फीसदी मर्द सेक्स के दौरान कॉन्डम इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते हैं|
मसूरी में किसानों के लिए होगा मार्केट का आयोजन
नसबंदी गर्भनिरोध का परमानेंट तरीका है| सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2017 में भारत में सिर्फ 7 फीसदी मर्दों और 93 फीसदी औरतों ने नसबंदी कराई|
ऐसे हालात में इस दवा को महिलाओं के लिए किसी उम्मीद की किरण की तरह देखा जा रहा है| जो उन्हें कई तरह की परेशानियों से मुक्ति दिलाएगी| लेकिन खुद इस दवा को बनाने वाले साइंटिस्ट्स कहते हैं कि दुनिया अभी मर्दों के कॉन्ट्रासेप्टिव पिल के लिए तैयार नहीं है| इसमें कम से कम 10 साल का समय लगेगा| फिलहाल इस दवा को मर्दों पर टेस्ट किया जा रहा है. और 2022 तक इसके पास होने की उम्मीद है|
पुरुषों को 28 दिनों तक इस दवा की 200 या 400 एमजी डोज लेनी होगी| स्पर्म बनाने वाले हार्मोन को घटाकर स्पर्म में कमी लाने में 60 से 90 दिन लगेंगे| पुरुषों के अंडकोष 1 सेकेंड में 1500 स्पर्म का निर्माण करते हैं| वैज्ञानिकों के मुताबिक यही वजह है कि पुरुषों के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पिल बनने में इतना समय लग गया|