
REPORTER – Rupesh srivastava
अयोध्याः अयोध्या में 26 अक्टूबर को आयोजित हो रहे सीएम योगी के तीसरे दीपोत्सव को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।राम की पैड़ी व राम कथा पार्क में सभी कार्य पूरे कर लेने का आज आखिरी दिन है।मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने अपने अयोध्या दौरे के दिन सभी विभागों को 21 अक्टूबर तक काम पूरे करने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक राम की पैड़ी वा राम कथा पार्क में कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं।हालांकि राम की पैड़ी को नया रूप दे दिया गया है। हम आपको बताते हैं क्या खास होगा इस बार के दीपोत्सव में।
सीएम योगी के तीसरे दीपोत्सव में राम नगरी की छटा आप को मंत्रमुग्ध कर देगी। इसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में है।साकेत महाविद्यालय से लेकर राम की पैड़ी तक तोरण द्वार बनाए जा रहे है। खास बात यह है कि तोरण द्वार रामचरितमानस के सातों कांड पर आधारित होंगे।बालकांड अयोध्याकांड अरण्यकांड किष्किंधा कांड सुंदर कांड लंका कांड व उत्तरकांड के आधार पर बनने वाले तोरण द्वार अयोध्या में सतरंगी छटा बिखेर देंगे।
इन द्वारों को बनाने का कार्य आरंभ हो चुका है।शोभा यात्रा मार्ग के साथ ही फोरलेन को भी सजाया संवारा जा रहा है। लखनऊ गोरखपुर फोरलेन स्थित अयोध्या के मार्ग हनुमान गुफा के पास भी तोरणद्वार बनाया जा रहा है। दीपोत्सव के मुख्य स्थल राम की पैड़ी व गुप्तार घाट पर भी कार्यो को तेजी से निपटाया जा रहा है। इस बार गुप्तार घाट पर भी तीन दिनी आयोजन होगा। इसकी शुरुआत 24 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।
दीपोत्सव पर निकलने वाली झांकियां ही नहीं बल्कि लोक विधाएं भी आपका मन मोहेगी। राम की पैड़ी पर 5 लाख 51 हज़ार दिए जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार अवध विश्वविद्यालय अपना पुराना रिकॉर्ड खुद तोड़ने की कोशिश करेगा।
एसपी की अध्यक्षता में मनाया गया स्मृति दिवस, शहीद पुलिस कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि
हरिद्वार की हरकी पैड़ी की तर्ज पर राम की पैड़ी में भी इस बार अविरल धारा बहेगी।सरयू नदी के तट पर बने पंप हाउस को भी लगभग तैयार कर दिया गया है और जल्द ही राम की पैड़ी की अविरल धारा का ट्रायल होगा। दीपोत्सव के पूर्व उम्मीद की जा रही है कि प्रमुख सचिव गृह व प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी तैयारियों की अंतिम रूप का जायजा लेने अयोध्या का दौरा कर सकते हैं।