अब शॉपिंग साईट पर खरीद सकते हैं ‘गाय’, फ्लिपकार्ट ने शुरू की नई स्कीम…

शॉपिंग करना महिलाओं की पहली पसंद मानी जाती हैं। आजकल तो लोग ऑनलाइन शापिंग पोर्टल से घर पर बैठकर ही अपनी पसंदीदा चीज खरीद सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के कई साइट्स हैं, जिनमें लगभग हर ब्रांड की सारी चीजें ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहती हैं।

अब शॉपिंग साईट पर खरीद सकते हैं 'गाय'

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खास चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

हम यहां बात कर रहे हैं फ्लिपकार्ट ऑनलाइन शॉपिंग साइट के बारे में जो अब अपनी सादट पर गाय बेच रही है। अब तक जिस चीज को खरीदने में आपको 17 से 20 हजार रुपए तक खर्च करना पड़ता था, वो अब महज 4,462 रुपए में मिल रही है।

यानी इसमें 73 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

फ्लिपकार्ट पहली बार अपनी साइट पर ऐसा कर रहा है। इसमें एक और खास बात ये है कि ये कोई आम गाय नहीं बल्कि यह शुद्ध ब्राह्मण गाय है।

इतना ही नहीं बल्कि इनमें रंगों की भी वैरायटी है। यानी आप अपने पसंदीदा रंग के हिसाब से ब्राह्मण गाय खरीद सकते हैं।

अगर आप एक बार में 4,462 रुपये नहीं चुका सकते हैं तो कंपनी इसके लिए आपको EMI की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। जी हां, Collecta Brahman Cow (Multicolour) के नाम से साइट पर मौजूद इस गाय को आप 149 रुपए की मासिक किस्त पर भी परचेज कर सकते हैं।

ऑर्डर करने पर दो दिनों के भीतर आपके घर ब्राह्मण गाय पहुंच जाएगी।

संतान की चाहत में वैद्य द्वारा दी गई जड़ी बूटी से महिल सोई मौत के नीद

फ्लिपकार्ट का ऐसा दावा है कि केवल गाय ही नहीं आप चाहें तो सांड या गाय के बच्चे की खरीदारी भी साइट पर कर सकते हैं। गाय के इस विज्ञापन के नीचे इसका पूरा विवरण लिखा गया है।

जैसे कि इसकी ऊंचाई 8.0001, चौड़ाई 5.0038 इंच और वजन 500 ग्राम। अब आप सोच रहे होंगे कि भला 500 ग्राम वजन किस गाय का होता है?

तो बता दें कि ये एक खिलौना गाय है, लेकिन इसे इस तरह से बनाया गया है,जिससे कि यह एकदम असली का लगे। शायद यही वजह है कि साइट पर बिलकुल असली गाय की फोटो लगाई गई है।

वैसे तो इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन ‘ब्राह्मण’ शब्द के इस्तेमाल से फ्लिपकार्ट का यह विज्ञापन अभी से विवादो में बना हुआ है।

LIVE TV