अजमेर ले जा कर कराया धर्म परिवर्तन, पीड़िता ने बताया आरिफ की दुष्कर्मता

सदर क्षेत्र निवासी होटल मालकिन ने मुकदमा दर्ज कराया है। होटल मालकिन आगरा के थाना सदर क्षेत्र में पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी हैं। उन्होंने धर्मांतरण के आरोपी आरिफ हाशमी के जुल्म की दास्तां कोर्ट में दिए बयान में बताई।

उन्होंने बताया आरिफ उन्हें बेरहमी से पीटता और धमकाता था। पुलिस की छान बीन के बाद पता चला कि आरिफ ने पीड़िता का धर्म परिवर्तन अजमेर ले जा कर कराया। लेकिन पीड़िताने अपना नाम नहीं बदला था। इस पर आरिफ उसको उत्पीड़न का कारण बन गया। साथ ही जाती सूचक शब्द भी बोलता था। इसी कारण पुलिस ने उस पर मार पीट के साथ साथ एससी-एसटी एक्ट भी लगाएगी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2005 में पति का देहांत हो गया था। लखनऊ में एक पार्टी में उनकी मुलाकात आरिफ से हुई थी। तब उसने अपना नाम आदित्य आर्य बताया था। जानकारी दी कि वह टिंबर कारोबारी है। उनके साथ मिलकर व्यापार करना चाहता है। वह उसकी बातों के जाल में फंस गईं। आरोपित ने एक दिन उनके माथे पर टीका लगाते हुए फोटो खिंचा ली। बाद में उसी फोटो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। कहने लगा कि समाज में बदनाम कर देगा। यह बताएगा कि उसने उनकी मांग भरी थी। आरोपित उनका शरीरिक शोषण करने लगा। बात-बात पर रुपये मांगने लगा। न देने पर पिस्टल दिखाकर हत्या की धमकी देने लगा।

कई बार बेरहमी से पीटा। इस दौरान उन्हें जानकारी हुई कि आरोपित ने उनसे अपनी पहचान छिपाई थी। वह दूसरे समुदाय का है। इस जानकारी पर उन्होंने उसे बेनकाब करने की धमकी दी। आरोपित ने धोखे से उन्हें डरा धमका कर आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई थी। उन्हें घर में पूजा करने से रोकने लगा। घर में रखा उनका मंदिर तोड़ दिया।

21 अप्रैल को आरिफ की मां का देहांत हो गया। उस समय वह लखनऊ में थीं। आरोपित उनके पास आया। 60 हजार रुपये मांगने लगा। इनकार करने पर गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास किया। रुपये लेने के बाद वहां से गया।

इसके अलावा आरिफ हाशमी के संबंध कई बड़े लोगों से होने के साथ ही बदमाशों से भी थे। जेल में बंद एक शूटर से नजदीकी का भी पता पुलिस को चला है। पेशेवर अपराधी भी उसके संपर्क में थे। सदर क्षेत्र में हाल ही में हुए हत्याकांड के मामले में शूटर को पुलिस ने जेल भेजा है। यह शूटर भी आरिफ के संपर्क में था। 

LIVE TV