
लखनऊ। चुनावी दौर में दोबारा अपना सिक्का जमाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। कहते हैं न कि लोग अक्सर पुरानी बातें भूल जाते हैं। वर्तमान को याद रखते हुए वह मौजूदा समय का गुणगान करते हैं। इसी योजना के तहत नीतिबद्ध तरीके से सीएम ने चुनाफ से ठीक पहले तोहफों की बारिश कर दी है। पहले तो कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का उपहार दिया गया। अब प्रदेश के 24 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया।
अखिलेश यादव ने दिया प्रमोशन का तोहफा
मुख्यमंत्री ने आईएएस अफसरों को अपर मुख्य सचिव पदनाम का तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से करीब चौबीस आईएएस अफसरों को लाभ मिलेगा। 1983-84 बैच के आईएएस अफसर अपर मुख्य सचिव बने।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले बड़ी सौगात दी है। यूपी के अफसरों की लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने माना और अफसरों को गदगद कर दिया है।
लाभ पाने वाले अफसरों में बीरेश कुमार, चंचल तिवारी, अरुण कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। हरि राज किशोर, सदाकांत, संजीव सरन, अरविंद सिंह देव को भी उच्च पद का लाभ मिल रहा है।
डॉ। अनूप चंद्र पांडेय, संजय अग्रवाल, शंभूनाथ शुक्ला को भी लाभ मिलेगा। इनके अलावा नेपाल सिंह, किशन सिंह अटोरिया को भी उच्च पद का लाभ मिलना तय हो गया है।