मछुआरे ने पकड़ा मछली की तरह दिखाई देने वाला मगरमच्छ, देखते ही उड़े सभी के होश

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अमेरिकी मछुआरा मगरमच्छ के शिकार करने की खबर से खूब सुर्खियां बटोर रहा है | गौर करने वाली बात तो यह है कि, यह मगरमच्छ हूबहू मछली की तरह दिखाई देता है|

इंटरनेट पर मगरमच्छ के शिकार करने की खबर से सुर्खियां बटोर रहे शख्स का नाम एडगर बताया जा रहा है, जिसने एक धनुष और तीर की मदद से एक विशाल और अजीबोगरीब दिखने वाले मगरमच्छ को पकड़ा है | वायरल हो रहा यह वीडियो टेक्सास के फाल्कन झील के तट का बताया जा रहा है, जहां मछुआरे ने धनुष और तीर की मदद से मछ्ली जैसे दिख रहे इस मगरमच्छ का शिकार किया |

न्यूज़वीक के अनुसार, घड़ियाल गार की यह सबसे बड़ी प्रजाति है और यह 10 फीट तक लंबी हो सकती है | वे बहुत लंबे समय तक जीवित भी रह सकते हैं, जिसका अनुमान मछली के आकार से लगाया जा सकता है | विश्व रिकॉर्ड लगभग 9 फीट लंबा था और 90 साल से अधिक पुराना होने का अनुमान है |

LIVE TV