यूथ ओलंपिक: फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, रजत पदक किया पक्का

ब्यूनस आयर्स| लक्ष्य सेन ने यूथ ओलम्पिक-2018 में जीता रजत पदक- भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को यहां जारी यूथ ओलम्पिक-2018 में रजत पदक हासिल हुआ है। रजत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन शुक्रवार देर रात हुए खिताबी मुकाबले में वह चीन के ली शिफेंग के मात खा गए।

 लक्ष्य सेन यूथ ने ओलम्पिक-2018 में जीता रजत पदक

चीनी खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी को सीधे गेमों में 21-15, 21-19 से मात दी।
यह भी पढ़ें: ‘सुप्रीम’ फरमान के बाद फर्जी वोटरों की जांच के लिए कांग्रेस ने निकाला गजब का तोड़, अब ऐसे होगा पर्दाफाश!
यह मैच 42 मिनट तक चला। पहले गेम में चीनी खिलाड़ी ने असानी से लक्ष्य को हरा दिया लेकिन दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाई लेकिन अंत में वह जरूरी दो अंकों की बढ़त बना नहीं पाए और स्वर्ण से चूक गए।

LIVE TV