जान लें दूध में मिलाकर पीने वाले लाल रंग के टुकड़ो का यह नुकसान

प्रकृति में पाई जाने वाली हर एक चीज फायदेमंद और नुकसानदायक होती है। अगर आप किसी भी चीज का एक निश्चित मात्रा में सेवन करते हैं तो वह आपके लिए लाभदायक होती है लेकिन अगर आप उसी चीज का सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं तो यह आपके लिए नुकसान का सबब बनती है। आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन सदियों से अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जा रहा है।

केसर

केसर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है लेकिन साथ ही इसके सेवन से शरीर पर कई हानिकारक दुष्प्रभाव भी पड़ते हैं। केसर का उपयोग बहुत सारी दवाओं को बनाने में किया जाता है पर इसका अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है। आइये जानते हैं केसर के अधिक उपयोग से हमारे शरीर को कौन से स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

नुकसान

गर्भावस्था के लिए हानिकारक होता है

केसर का दूध लाल रक्त कोशिकाओं को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन गर्भावस्था में मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए गर्भवती मां को केसर के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: शोध: महिलाओं में ही नहीं इस बीमारी से पुरुषों में भी बढ़ रहा है बांझपन का खतरा

ब्लड प्रेशर को कम करता है

जो लोग पहले से ही ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं उनको केसर के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। केसर अगर आवश्यकता से अधिक लिया जाए तो ये शरीर के ब्लड प्रेशन को अचानक से कन कर देता है। साथ ही इसके ज्यादा इस्तेमाल से दर्द, जी मिचलाना, उल्टी जैसी समस्या पैदा होने लगता है।

बायपोलर डिसऑर्डर

आमतौर पर कैनबिस और मारिजुआना से धूम्रपान करने वाले लोगों को यह बीमारी होती है लेकिन केसर के अधिक सेवन से व्यवहार में जरुरत से ज्यादा उत्तेजना आ सकती है। ऐसे में बायपोलर डिसऑर्डर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए केसर का अधिक सेवन ना करना ही बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें: हो जाइए सावधान, शरीर में होने वाले 5 बदलाव करते हैं इस ओर इशारा

एलर्जी

केसर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल शरीर में एलर्जी पैदा करता है। साथ ही इसका इस्तेमाल शरीर में एंटीजन को बढ़ावा देता है। जिस वजह से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। जिन लोगों को लिलियम, सल्सोला आदि पौधों से एलर्जी होती है उन्हें केसर कम खाना चाहिए।

 

 

LIVE TV